कोमल है कमजोर नहीं तू,शक्ति का नाम ही नारी है..

कोमल है कमजोर नहीं तू,
शक्ति का नाम ही नारी है..
जग को जीवन देने वाली,
मौत भी तुझसे हारी है..
सतियों के नाम पे तुझे जलाया,
मीरा के नाम पे जहर पिलाया.. 
सीता जैसी अग्नि परीक्षा,
आज भी जग में जारी है...

कोमल है कमजोर नहीं तू,
शक्ति का नाम ही नारी है..
इल्म , हुनर में, दिल दिमाग में,
किसी बात में कम तो नहीं..
पुरुषों वाले सारे ही,
अधिकारों की अधिकारी है..
बहुत हो चुका अब मत सहना, 
तुझे इतिहास बदलना है..
नारी को कोई कह ना पाए,
अबला है बेचारी है..

कोमल है कमजोर नहीं तू , 
शक्ति का नाम ही नारी है..!

हमारी शक्ति को शत् शत् नमन..🙏

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

PRADHAN MANTRI AWAAS YOJANA-GRAMIN प्रत्‍येक व्‍यक्ति देख सकता है गॉव मे स्‍वीकृत आवास की स्थिति‍

weight-loss-supplements ( 1 Cell-U-Loss, 2 Herbal Control)

माँ नर्मदा उत्तरवाहिनी परिक्रमा 28 मार्च से 29 मार्च 2026