राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा मनाई गई बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती दिनांक 14 अप्रेल 2025 मंडला। जिले के बस स्टैंड स्थित समर्पण भवन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मंडला द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन करते हुए हुई। इसके पश्चात मंच पर उपस्थित अतिथियों एवं वक्ताओं द्वारा उनके विचारों, सामाजिक योगदान और संविधान निर्माण में निभाई गई भूमिका पर प्रकाश डाला गया। मंच पर मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला मंडला के माननीय जिला संघचालक श्रीमान हीरानंद चन्द्रवंशी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री शरद मेश्राम, मंडला जिला अस्पताल में कार्यरत, संभागीय अध्यक्ष स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने की। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में श्री राजेश मंडाले, अजाक्स संघ के जिला अध्यक्ष एवं बुद्धिष्ट सोसाइटी मंडला के अध्यक्ष शामिल हुए। मंच संचालन एवं आभार प्रदर्शन श्री दीपचंद नंदा, जिला प्रचार प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मंडला...