संगठन गढ़े चलो सुपंथ पर बढे चलो।
*वन्दे मातरम्🚩*
संगठन गढ़े चलो सुपंथ पर बढे चलो।
भला हो जिसमे देश का , वो काम सब किये चलो।।
युग के साथ मिल के सब , कदम बढ़ाना सिख लो ,
एकता के स्वर में गीत , गुनगुनाना सिख लो ,
भूल का भी मुख से जाति , पंथ की न बात हो
भाषा प्रांत के लिए , कभी न रक्त – पात हो ,
फुट का घड़ा भरा है , फोड़ कर बढे चलो।
भला हो जिसमे देश का , वो काम सब किये चलो।
संगठन गढ़े चलो , सुपंथ पर बढे चलो।
भला हो जिसमे देश का , वो काम सब किये चलो।।
आ रही है आज चारों ओर से यही पुकार
हम करेंगे त्याग मातृभूमि के लिए अपार
कष्ट जो मिलेगे , मुस्कुरा के सब सहेंगे हम
देश के लिए सदा , जियेंगे और मरेंगे हम
देश का ही भाग्य , अपना भाग्य है ये सोच लो।
भला हो जिसमे देश का , वो काम सब किये चलो।
संगठन गढ़े चलो , सुपंथ पर बढे चलो।
भला हो जिसमे देश का , वो काम सब किये चलो।।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें