संदेश

झाँसी वाली रानी लक्ष्मीबाई ( Jhanshi Bali Laxmi Bai)

चित्र
सिंहासन हिल उठे राजवंशों ने भृकुटी तानी थी, बूढ़े भारत में आई फिर से नयी जवानी थी, गुमी हुई आज़ादी की कीमत सबने पहचानी थी, दूर फिरंगी को करने की सबने मन में ठानी थी। चमक उठी सन सत्तावन में, वह तलवार पुरानी थी, बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी, खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी।। कानपूर के नाना की, मुँहबोली बहन छबीली थी, लक्ष्मीबाई नाम, पिता की वह संतान अकेली थी, नाना के सँग पढ़ती थी वह, नाना के सँग खेली थी, बरछी ढाल, कृपाण, कटारी उसकी यही सहेली थी। वीर शिवाजी की गाथायें उसकी याद ज़बानी थी, बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी, खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी।। लक्ष्मी थी या दुर्गा थी वह स्वयं वीरता की अवतार, देख मराठे पुलकित होते उसकी तलवारों के वार, नकली युद्ध-व्यूह की रचना और खेलना खूब शिकार, सैन्य घेरना, दुर्ग तोड़ना ये थे उसके प्रिय खिलवार। महाराष्टर-कुल-देवी उसकी भी आराध्य भवानी थी, बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी, खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी।। हुई वीरता की वैभव के साथ सगाई झाँसी में, ब्याह हुआ रानी बन आई लक्ष्मीबाई झाँसी ...

"अविजित पोरस"

चित्र
"अविजित पोरस" ई0पु0 315 -21- मकदूनिया में स्त्रियों को कतार बद्ध खड़ा कर दिया गया सौंदर्य - कमयिता के इस प्रदर्शन में *जो सबसे खूबसूरत होगी* उसे यूनान के शासक *सिकंदर* को दिया जायेगा बाकी *सैनिकों को* बाँट दिया जायेगा। पर्शिया कि इस हार ने एशिया के द्वार खोल दिया । भागते पर्शियन शासकों का पीछा करते हुये सिकंदर हिंदुकुश तक पहुँच गया । चरवाहों , गुप्तचरों ने सूचना दी इसके पार एक महान सभ्यता है। धन धान्य से भरपूर सन्यासियों , आचार्यों , गुरूकुलों , योद्धाओं , किसानों से विभूषित सभ्यता जो अभी तक अविजित है। सिकंदर ने जिसके पास अरबी , फ़रिशर्मिंन घोड़ों से सुसज्जित सेना थी ने भारत पर आक्रमण का आदेश दिया , झेलम के तट पर उसने पड़ाव डाल दिया, आधीनता का आदेश दिया। महाराज पोरस कि सभा लगी थी  गुप्तचरों ने सूचना दी आधे विश्व को परास्त कर देने वाला यूनान का सम्राट अलक्क्षेन्द्र ने भारत विजय हेतु सीमा पर पड़ाव डाल दिया है। महामंत्री का प्रस्ताव था - "राजन तक्षशिला के राजा आम्भीक ने अधीनता स्वीकार कर ली है। यह विश्व विजेता है , भारत के सभी महाजनपदों से वार्ता करके ही कोई उचित निर्णय लें...

नाथुराम गोडसे की जन्म तिथि पर वर्षों बाद किसी कवि ने दबे सच को फिर से उजागर करने की कोशिश की है

चित्र
      नाथुराम गोडसे की जन्म तिथि पर वर्षों बाद किसी कवि ने दबे सच को फिर से उजागर करने की कोशिश की है आप सभी  साहित्य प्रेमी पाठकों के लिए कवि की मूल कविता नीचे विस्तार से लिखी गयी है !*  Years later, on the date of birth of Nathuram Godse, a poet has tried to uncover the buried truth again, for all you literature lovers, the poet's original poem has been written in detail below! *यह कविता आज सुबह से सोशल मीडिया पर भारी संख्या में शेयर की जा रही हैं !* *माना गांधी ने कष्ट सहे थे,*  *अपनी पूरी निष्ठा से।*               *और भारत प्रख्यात हुआ है,*                    *उनकी अमर प्रतिष्ठा से ॥* *किन्तु अहिंसा सत्य कभी,* *अपनों पर ही ठन जाता है।*                *घी और शहद अमृत हैं पर,*             *मिलकर के विष बन जाता है !!* *अपने सारे निर्णय हम पर,* *थोप रहे थे गांधी जी।*           ...

राष्ट्र भक्ति ले हृदय में हो खड़ा यदि देश सारा

चित्र
राष्ट्र भक्ति ले हृदय में हो खड़ा यदि देश सारा  संकटों पर मात कर यह राष्ट्र विजयी हो हमारा।।  क्या कभी किसी ने सुना है सूर्य छिपता तिमिर भय से  क्या कभी सरिता रुकी है बांध से वन पर्वतों से  जो न रुकते मार्ग चलते चीर कर सब संकटों को  वरण करती कीर्ति उनका छोड़ कर सब असुर दल को  ध्येय-मंदिर के पथिक को कण्टकों का ही सहारा।।1।।  हम न रुकने को चलें हैं सूर्य के यदि पुत्र हैं तो  हम न हटने को चलें हैं सरित की यदि प्रेरणा तो  चरण अंगद ने रखा है आ उसे कोई हटाए  दहकता ज्वालामुखी यह आ उसे कोई बुझाए  मृत्यु की पी कर सुधा हम चल पडेंगे ले दुधारा।।2।।  ज्ञान के विज्ञान के भी क्षेत्र  में हम बढ़ चलेंगे।  नील नभ के रूप के नव अर्थ भी हम कर सकेंगे   भोग के वातावरण में त्याग का संदेश देंगे  त्रास के घने बादलों से सौख्य की वर्षा करेंगे  स्वप्न यह साकार करने संगठित हो देश सारा।।3।।

आदिवासी योद्धा पूंजा भील

चित्र
आदिवासी योद्धा पूंजा भील जिन्होंने हल्दीघाटी युद्ध किया। जिसके धनुष मात्र से अकबर की सेना में हड़कंप मच जाता था। ऐसे आदिवासी योद्धा को नमन।  राणा पूंजा भील का जन्म मेरपुर में हुआ था। उनके पिता के देहांत होने के पश्चात 15 वर्ष की अल्पायु में उन्हें मेरपुर का मुखिया बना दिया गया। यह उनकी योग्यता की पहली परीक्षा थी, इस परीक्षा में उत्तीर्ण होकर वे जल्दी ही ‘भोमट के भील सरदार’ बन गए। अपनी संगठन शक्ति और जनता के प्रति प्यार-दुलार के चलते वे वीर भील नायक बन गए, उनकी ख्याति संपूर्ण मेवाड़ में फैल गई। अकबर और राणा प्रताप भीलों की सैनिक सहायता प्राप्त करने के लिए भीलों के सरदार पूंजा भील के पास आए क्योंकि (मेरपूर) भोमट क्षेत्र के वन क्षेत्र में भीलों का अधिकार था और भोमट क्षेत्र को पार कर के ही मेवाड़ पहुंचा जा सकता था। राणा प्रताप का एक कारण यह भी था भीलों से सहायता पाने का कि भील गुरिल्ला युद्ध प्रणाली में भील माहीर होते हैं। भीलों के 'कीका' राणा प्रताप  भीलों ने ही राणा प्रताप का पालन पोषण किया था। भील राणा प्रताप को 'कीका' कहा करते थे। इसलिए पूंजा भील ने राणा प्र...

संघ प्रार्थना RSS Prarthna/rss preyer

चित्र
*प्रार्थना* नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमे त्वया हिन्दुभूमे सुखं वर्धितोऽहम्। महामङ्गले पुण्यभूमे त्वदर्थे पतत्वेष कायो नमस्ते नमस्ते॥१॥ प्रभो शक्तिमन् हिन्दुराष्ट्राङ्गभूता इमे सादरं त्वां नमामो वयम् त्वदीयाय कार्याय बद्धा कटीयम् शुभामाशिषं देहि तत्पूर्तये। अजय्यां च विश्वस्य देहीश शक्तिम् सुशीलं जगद्येन नम्रं भवेत् श्रुतं चैव यत्कण्टकाकीर्णमार्गम् स्वयं स्वीकृतं नः सुगंकारयेत्॥२॥ समुत्कर्ष निःश्रेयसस्यैकमुग्रम् परं साधनं नाम वीरव्रतम् तदन्तः स्फुरत्वक्षया ध्येयनिष्ठा हृदन्तः प्रजागर्तु तीव्राऽनिशम्। विजेत्री च नः संहता कार्यशक्तिर् विधायास्य धर्मस्य संरक्षणम् परं वैभवं नेतुमेतत् स्वराष्ट्रम् समर्था भवत्वाशिषा ते भृशम्॥३॥ ॥भारत माता की जय॥ नमस्ते  सदा वत्सले मातृभूमे, त्वया हिन्दुभूमे सुखं वर्धितोऽहम्। हे प्यार करने वाली मातृभूमि! मैं तुझे सदा (सदैव) नमस्कार करता हूँ। तूने मेरा सुख से पालन-पोषण किया है। महामङ्गले पुण्यभूमे त्वदर्थे, पतत्वेष कायो नमस्ते नमस्ते॥ १॥ हे महामंगलमयी पुण्यभूमि! तेरे ही कार्य में मेरा यह शरीर अर्पण हो। मैं तुझे नमस्कार करता हूँ। प्रभो शक्तिमन् हिन्दुराष्ट्राङ...

धरती की शान तू है मनु की संतान

चित्र
धरती की शान तू है मनु की संतान तेरी मुठ्ठियों मैं बंद तूफान है रे मनुष्य तू बड़ा महान है भूल मत मनुष्य तू बड़ा महान है तू जो चाहे पर्वत पहाड़ों को फोड़ दे तू जो चाहे नदियों के मुख को भी मोड़ दे तू जो चाहे माटी से अमृत निचोड़ दे तू जो चाहे धरती को अंबर से जोड़ दे अमर तेरे प्राण (२)....मिला तुज को वरदान तेरी आत्मा मैं स्वयं भगवान है रे मनुष्य तू बड़ा महान है भूल मत मनुष्य तू बड़ा महान है नयनों में ज्वाल तेरी गति में भूचाल तेरी छाती में छुपा महाकाल है पृथ्वी के लाल, तेरा हिमगिरि सा भाल तेरी भृकुटि मैं तांडव का ताल है निज को तू जान (२)....जरा शक्ति पहचान तेरी वाणी में युग का आह्वान है रे मनुष्य तू बड़ा महान है भूल मत मनुष्य तू बड़ा महान है धरती सा धीर तू है अग्नि सा वीर तू जो चाहे तो काल को भी थाम ले पापों का प्रलय रुके, पशुता का शीश जुके तू जो अगर हिम्मत से काम ले गुरु सा मतिमान (२)....पवन सा तू गतिमान तेरी नभसे भी ऊँची उड़ान है रे मनुष्य तू बड़ा महान है भूल मत मनुष्य तू बड़ा महान है